गोंडा की बेटी ने तिरंगा लेकर लगाई 30 किलोमीटर की दौड़ डीआईजी ने किया सम्मानित
गोंडा। परिषदीय स्कूल की छात्रा अनामिका मिश्रा ने रचा इतिहास, 30 KM दौड़कर हाथ में तिरंगा लेकर पहुंची गांधी पार्क
गांधी जयंती पर गोंडा की बेटी ने कमाल कर दिया। इटियाथोक से गांधी पार्क तक 30 KM की दौड़ लगाई। तिरंगा झंडा हाथ में लेकर अनामिका दौड़ी। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने सम्मानित करके उसका उत्साहवर्धन किया।