ट्रेन के जनरल डिब्बे से 19 किलोग्राम गांजा बरामद
गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल और नारकोटिक्स टास्क टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ट्रेन के जनरल कोच से लावारिस हालत में करीब 19 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा और लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 05579 के जनरल कोच नंबर 226992 की तलाशी ली। इस दौरान कोच से 14 पैकेटों में रखा करीब 19.185 किलोग्राम गांजा लावारिस हालत में बरामद हुआ।
बरामद मादक पदार्थ को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी गोण्डा के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है। रेलवे परिसर और ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं।