नजूल भूमि के बदले एक लाख रुपए घूस लेते हुए अमीन को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार
गोण्डा। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका ताजा उदाहरण गोंडा नगर पालिका परिषद है। वहां नगर पालिका में तैनात अमीन गुरुचरण पाण्डेय को एंटी करप्शन टीम ने 100000 रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी बाबू से नगर कोतवाली में ले जाकर एंटी करप्शन टीम पूछताछ कर रही है।