पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Action

लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त एक्शन कई कोचिंग संस्थान किए गए सील हड़कंप

✍️ Admin 📅 23 June, 2026 ⏰ 07:53 PM 👁 64 views



लखनऊ। राजधानी के कोचिंग में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब प्रदेश में शुरू हुई गलत तरीके व नियम विरुद्ध चल रहे कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई। इस दुखद घटना के बाद अब सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन एक्शन मोड में है और प्रदेश के कोचिंग सेंटरों की कड़ी जांच की जा रही है। 

इसी के तहत अब प्रयागराज स्थित खान सर की खान ग्लोबल क्लासेज कोचिंग को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा कि यहां मिली कमियों के चलते ऐसा किया गया है। इसी प्रकार कानपुर में बड़ी कार्रवाई हुई और फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील किए गए। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में कोचिंग संस्थान से जुड़े हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण ने काकादेव क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान भवन और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन मिलने पर फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि ऐसे सभी संस्थानों को खाली कराने के बाद कार्रवाई की गई है, यह आगे भी हर जगह जारी रहेगी।

📤 शेयर करें: