आईजी ने इंस्पेक्टर खरगूपुर को किया निलम्बित करनैलगंज के विरुद्ध बैठाई जांच हड़कंप
गोण्डा। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल के कड़े निर्देश के बावजूद भी कार्रवाई न करने पर एक प्रभारी निरीक्षक को निलंबित तथा दूसरे की प्रारंभिक जांच के निर्देश से हड़कंप मच गया है।
सूचना के मुताबिक थाना खरगूपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय को नाबालिग़ के मामले में लापरवाही बरतने पर आईजी द्वारा निलंबन का आदेश दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज नरेंद्र राय की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि विगत फरवरी माह में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले को दर्ज नहीं किया गया, जिसकी जांच आई जी अमित पाठक द्वारा टीम भेजकर कराई गई, मामला सही पाए जाने पर आई जी ने प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज नरेंद्र राय की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए हैं।