पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Action

यातायात नियमों के सख्त अनुपालन हेतु परिवहन एवं पुलिस विभाग ने की कार्रवाई

✍️ Admin 📅 23 January, 2026 ⏰ 05:54 PM 👁 74 views



गोण्डा 23 जनवरी,2026*।
जिलाधिकारी गोण्डा के निर्देशों के क्रम में जनपद में यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान एक अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाली बस को बिना वैध परमिट के संचालित पाए जाने पर पुलिस स्टेशन कर्नलगंज में जब्त किया गया। उक्त बस द्वारा परिवहन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त एक स्कूली वाहन को बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित पाया गया, जिसे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ कैम्पस में जब्त कर लिया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही जनपद के विभिन्न मार्गों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा बिना वैध ईंधन/दस्तावेजों के वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए एवं उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

📤 शेयर करें: