Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ज़्यादातर वर्तमान एवं पूर्व प्रधानों और प्रधान पद के दावेदारों ने होली पर जमकर बांटी शराब

बालपुर गोंडा। क्षेत्र के ज्यादातर वर्तमान एवं पूर्व प्रधानों और प्रधान पद के दावेदारों ने रंगों के त्योहार होली पर क्षेत्रीय जनता में जमकर मुफ्त में शराब का वितरण किया। इससे शराब की दुकानें बंद कराने का प्रशासनिक दावा हवा हवाई साबित हुआ। 

नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश ग्रामपंचायतों के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान तथा प्रधानपद के दावेदारों ने इस होली में जमकर मुफ्त में शराब का वितरण किया। इससे क्षेत्र में शराब पीने वालों की चांदी हो गई। क्योंकि उनकी पसंदीदा शराब उनको उनके गांव में मुफ्त मिल गई। कई पीने वालों ने वर्तमान एवं पूर्व प्रधानों और प्रधान पद के दावेदारों समेत तीनों जगह से मुफ्त शराब की सुविधा का लाभ लेकर अति प्रसन्न नजर आए।