गोंडा। जिला कारागार में बंद प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग प्रेमिका को शुक्रवार दोपहर में जेल गेट पर चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया गया। उसके बैग से पिस्टल के 10 कारतूस और फर्जी आधार कार्ड मिला। जेल प्रशासन ने लड़की को नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर जेल के मेन गेट पर तलाशी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने लड़की के बैग की जांच की। तलाशी में पिस्टल के 10 कारतूस और एक आधार कार्ड मिला। जेल अधीक्षक मृत्युंजय पांडेय को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने लड़की से पूछताछ की और बाद में उसे नगर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
जेल में बंद प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग प्रेमिका चेकिंग में ली गई हिरासत में पिस्टल के 10 कारतूस फर्जी आधार बरामद
Action की और खबरें
मिथ्यापूर्ण शपथ पत्र देकर हासिल किए चरित्र प्रमाण पत्र को डीएम ने किया...
2 days ago
बैठक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एआर कोऑपरेटिव का वे...
5 days ago
फिटनेस फेल एवं अनियमितता पर 5 स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग ने किया सी...
2 weeks ago