गोण्डा। जिले में पंचायतों का सरकारी काम प्रभावित करने वाले लापरवाह पंचायत सहायकों पर अब गाज गिरने वाली है। पिछले तीन महीने से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने और ग्राम पंचायतों में अनुपस्थित रहने के आरोप में 42 पंचायत सहायकों के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक में सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीपीआरओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि ये सहायक न तो ऑनलाइन हाजिरी लगा रहे थे और न ही अपने ग्राम पंचायतों में कार्य करने के लिए उपस्थित हो रहे थे। इससे पंचायतों के जरूरी सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे। कई बार ब्लॉक अधिकारियों द्वारा चेतावनी देने के बावजूद इनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।
डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य न करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुपस्थित रहने वाले सहायकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीपीआरओ की सख्ती गोंडा में 42 पंचायत सहायकों के सिर पर लटकी संविदा समाप्ति की तलवार
Action की और खबरें
📰
कॉपरेटिव बैंक घोटाले से अर्जित फूल मोहम्मद की 1.08 करोड़ की सम्पत्ति ज...
1 week ago📰
7.17 लाख के घोटाले में डीएम ने की बड़ी कार्रवाई घोटालेबाज प्रधानों में...
1 week ago📰
जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के न...
2 weeks ago