लापरवाही पर खरगूपुर थानाध्यक्ष को एसपी ने किया लाइन हाजिर
गोंडा। एक मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष खरगूपुर संजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लाइन हाजिर कर दिया है। एक सड़क दुर्घटना के मामले में कार्रवाई में लापरवाही पर लेकर पूर्व विधायक बैजनाथ डूबे ने सवाल उठाते हुए खरगूपुर थाने के घेराव ऐलान कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गयी थी। इसके बाद आनन फानन में ज़िले के पुलिस अधिकारियों को बीच में आकर डैमज कन्ट्रोल करना पड़ा। इसके तत्काल बाद सख्त कार्रवाई का पुलिस अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद पूर्व विधायक ने थाने का घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।
Action की और खबरें
मिथ्यापूर्ण शपथ पत्र देकर हासिल किए चरित्र प्रमाण पत्र को डीएम ने किया...
2 days ago
बैठक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एआर कोऑपरेटिव का वे...
5 days ago
फिटनेस फेल एवं अनियमितता पर 5 स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग ने किया सी...
2 weeks ago