Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई 7 ट्रैक्टर ट्राली एवं लोडर जब्त

गोंडा में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर जब्त

गोंडा। जिले में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी किया। इस दौरान कुल 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर वाहन को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

सूचना के मुताबिक  कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भेडिया घाट अहिरनपुरवा में छापेमारी के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें कटरा बाजार पुलिस को सौंपा गया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के मनोहर जोत में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। इसके अलावा ककरा बलूआ क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर वाहन पकड़ा गया। इन सभी वाहनों को खरगूपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।