गोंडा। भ्रष्टाचार पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़ी कार्रवाई किया है। पीड़ित गुलाम हैदर के अनुसार कोर्ट वारंट के मामले में उन्हें दर्जीकुंआ चौकी पर लाया गया और 6 घंटे तक चौकी पर बैठाकर रखा गया। चौकी से छोड़ने के लिए 15 हजार रुपए की मांग की गई। उन्होंने पत्नी का जेवर गिरवी रखकर रकम चौकी प्रभारी को दिया जिसके बाद उन्हें चौकी से जाने दिया गया!
गुलाम हैदर की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी सुनील कुमार पाल को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।
भ्रष्टाचार के मामले में दर्जीकुंआ चौकी प्रभारी सुनील पाल को एसपी ने किया लाइन हाजिर
Action की और खबरें
📰
कॉपरेटिव बैंक घोटाले से अर्जित फूल मोहम्मद की 1.08 करोड़ की सम्पत्ति ज...
1 सप्ताह पहले📰
7.17 लाख के घोटाले में डीएम ने की बड़ी कार्रवाई घोटालेबाज प्रधानों में...
1 सप्ताह पहले📰
जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के न...
2 सप्ताह पहले