Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

किसान हक की लिए चीफ इंजीनियर को मंडलायुक्त ने जांच कर कार्रवाई करने हेतु लिखा पत्र

  देवीपाटन मण्डल 11 फरवरी 2025 - तहसील तरबगंज के ग्राम पंचायत सरायहर्रा मजरा कल्लापुर में दो वर्षों से मुआवजे का इंतजार कर रहे किसान परिवार को आखिरकार न्याय की उम्मीद जगी है। मंडलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण लाल सुशील ने बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामसभा सरायहर्रा स्थित गाटा संख्या 324 पर किसान जगदम्बा प्रसाद, उनके भाई मनोज कुमार और उनकी माता श्यामकला खेती-बाड़ी करते हैं। दो वर्ष पूर्व बिजली विभाग ने उनकी कृषि भूमि से हाई वोल्टेज लाइन गुजारते हुए एक बड़ा खंभा गाड़ दिया, जिससे उनकी करीब दो डिसमिल भूमि प्रभावित हुई। हालांकि, विभाग ने अब तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया। पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग को लेकर मंडलायुक्त को पत्र लिखा था, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। दिलचस्प बात यह है कि बस्ती जिले के किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा पहले ही मिल चुका है, लेकिन गोंडा जिले के किसानों को अब तक भुगतान नहीं हुआ।