गोण्डा 23 जनवरी,2026*।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन की अध्यक्षता में किसान दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
बैठक के दौरान किसानों से एक-एक कर उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। किसानों द्वारा मुख्य रूप से सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, नहरों की साफ-सफाई, ट्यूबवेल संचालन, लघु सिंचाई योजनाओं तथा फसल से जुड़ी अन्य समस्याएं रखी गईं।
जिलाधिकारी ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान जनपद की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान दिवस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा निस्तारण की प्रगति से किसानों को अवगत कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने भी कहा कि विभागीय समन्वय के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए और योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंचे।
किसान दिवस की बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी द्वारा सरयू नहर खण्ड-3 के अधिशासी अभियंता (एक्सईएएन), लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएएन, विद्युत विभाग के एक्सईएएन तथा ट्यूबवेल विभाग के एक्सईएएन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसान दिवस की बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है और लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे क्षेत्र में जाकर किसानों से संवाद बढ़ाएं तथा उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। किसान दिवस की यह बैठक किसानों और प्रशासन के बीच संवाद को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
बैठक में उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
किसान दिवस बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने का डीएम ने दिए निर्देश
Action की और खबरें
📰
लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त एक्शन कई कोचिंग संस्थान किए गए स...
4 days ago📰
लखनऊ अग्निकांड से सबक लेकर डीआईओएस ने लाइब्रेरी संचालकों को थमाया नोटि...
4 days ago
एआरटीओ ने की बड़ी कार्रवाई 20 दोपहिया एवं 5 बड़े वाहन जब्त 150 का चाला...
6 days ago