Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

कोपरेटिव बैंक घोटाले के दो और अभियुक्तों की 21 लाख 72000 की सम्पत्ति कुर्क हड़कंप



गोण्डा। थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3) /338/340(2)/316(5)/ 3(5)/61(2)(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि0, गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, आपराधिक साजिश एवं बैंक की धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 45/2026 पंजीकृत किया गया था। 

इस प्रकरण में बैंक की आन्तरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में बैंक के विभिन्न खातों से कुल करीब ₹21.47 करोड़ की धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण का तथ्य प्रकाश में आया था। उक्त प्रकरण में अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-02, गोण्डा द्वारा दिनांक 13.08.2026 को आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा दिनांक 05.10.2026 को सम्बन्धित सम्पत्ति की कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु प्रशासक नियुक्त किया गया।

जिलाधिकारी गोण्डा के आदेश एवं न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम सदर गोण्डा एवं उनकी टीम (लेखपाल/कानूनगो) तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. शिवाकान्त वर्मा पुत्र राजितराम 2. गीता देवी पत्नी शिवाकान्त वर्मा की चिन्हित सम्पत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण
1. शिवाकान्त वर्मा के नाम गाटा संख्या 132 क, क्षेत्रफल 0.0610 हे0, ग्राम रानीजोत सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹15,00,000/-।
2. गीता देवी के नाम गाटा संख्या 53 मि0, क्षेत्रफल 0.3400 हे0, इमलिया गुरूदयाल गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹6,72,000/-।

उपरोक्त सम्पत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹21,72,000/- (इक्कीस लाख बहत्तर हजार रुपये) है।

कुर्की कर्ता टीम
एसडीएम सदर गोण्डा मय राजस्व टीम (लेखपाल/कानूनगो) एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम।