गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर अमरहा डीहा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पार करते समय 35 वर्षीय युवक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र राम केवल कनौजिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हादसे के बाद परिजन लहूलुहान हालत में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
रेलमार्ग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत कोहराम
Accidental Death की और खबरें
दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर लौटते समय हुए हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक म...
6 दिन पहले📰
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई 6 मौतों से दहल उठा गोंडा कोहराम
6 दिन पहले
छुट्टा सांड की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत युवती गम्भीर कोहराम
1 सप्ताह पहले📰