Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

डम्पर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोहराम

उमरी बेगमगंज गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इस्माइलपुर के टेपरहन पुरवा के पास पीडी बंधा पर अज्ञात डंपर के जोरदार टक्कर मारने से    मोटरसाइकिल सवार युवक कीदर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

  सूचना के मुताबिक  हरि श्याम पुत्र भवानी भीख निवासी  सकरौर  थाना परसपुर जो कि अपनी भाभी के तेरहवीं के संस्कार  निमंत्रण बांटने के लिए निकला था टेपरहन पुरवा इस्माइलपुर के पास अज्ञात डंपर ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  थानाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शव का  पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।