लखनऊ। जिले के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भतोड्या के पास सोमवार सुबह हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई और पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला-बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान जुल्फी पत्नी हारून की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार संडीला की ओर जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर खाई में जा गिरे। हादसे में मनकौटी निवासी 20 वर्षीय तालिब, उसकी भाभी जुल्फी और उनका 2 वर्षीय बेटा जुहैब घायल हुए हैं। वहीं कार सवार काजीपुर (संडीला) निवासी रोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कार एवं बाइक में जोरदार भिड़ंत महिला की मौत बच्चे समेत 4 घायल
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
2 सप्ताह पहले
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 सप्ताह पहले
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 सप्ताह पहले