तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बालिका की मौत दूसरी गम्भीर
कर्नलगंज गोंडा। कार की टक्कर लगने से दो बालिकायें गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फ़ानन में दोनों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुँचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना कर्नलगंज शाहपुर मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय सकरौरा ग्रामीण के समीप की है। गुरुवार की शाम ग्राम कंजेमऊ निवासी छोटेलाल की पुत्री मधु 17 वर्ष व उस्मी 14 वर्ष कर्नलगंज से अपने घर जा रही थी।
अभी वह प्राथमिक विद्यालय सकरौरा ग्रामीण से कुछ आगे बढ़ी ही थी की पीछे से आ रही कार ने दोनों बालिकाओं को टक्कर मार दिया। इससे दोनों सड़क पर गिरकर मरणासन हो गई। आनन फ़ानन मे दोनों बालिकाओं को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुँचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्स्क ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां मधु की मौत हो गई जब कि उस्मी का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया की एक बालिका के मौत की सुचना मिली है। वाहन व चालक को कब्जे में करके कोतवाली लाया गया है।
Accidental Death की और खबरें
📰
बेटे के महंगे आईफोन लेने की जिद में माता पिता बेटे तीनों की जिंदगी खत्...
4 days ago📰
डम्पर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोहराम
4 days ago
अयोध्या में हुए सड़क हादसे में दरोगा आकाश यादव की दर्दनाक मौत सिपाही ग...
1 week ago