Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े हादसे में 13 की मौत 60 घायल कई गंभीर

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 के पास हुए बड़े सड़क हादसे में कई शव जले अवस्था में मिले उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है। घने कोहरे के कारण बस और गाड़ियों में हुई टक्कर से भीषण आग लग गई,आग में जलकर लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच बसें और दो छोटे वाहनों की आपस में टक्कर हुई जिससे यह भयावह हादसा हो गया। सीएम योगी ने सड़क हादसे का संज्ञान लेकर घटना पर दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा किया।