सड़क हादसे में विवेकानंद स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य के बेटे की दर्दनाक मौत कोहराम
करनैलगंज गोंडा। सड़क हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य के लड़के का निधन हो गया, जिसकी सूचना पर उनके घर पर लोगो का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
सूचना के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत धमसड़ा निवासी दिनेश मिश्र का 26 वर्षीय लड़का अखिलेश मिश्रा उर्फ मिथुन किसी कार्यवश बाइक से जा रहा था। इसी बीच कर्नलगंज-परसपुर रोड़ पर बाबागंज चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई और उसी बाइक पर बैठा मिथुन का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
इस दुखद खबर से उनके धमसड़ा स्थित आवास पर सगे, संबंधियों, इष्ट मित्रो सहित क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिनेश मिश्र अभी कुछ दिनों पूर्व विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनैलगंज से सेवानिवृत हुए हैं।
Accidental Death की और खबरें
📰
बेटे के महंगे आईफोन लेने की जिद में माता पिता बेटे तीनों की जिंदगी खत्...
4 days ago📰
डम्पर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोहराम
5 days ago
अयोध्या में हुए सड़क हादसे में दरोगा आकाश यादव की दर्दनाक मौत सिपाही ग...
1 week ago