अयोध्या मार्ग पर हुए बड़े सड़क हादसे में माँ बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत 2 घायल हड़कंप
गोण्डा,7 दिसम्बर। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र में गोण्डा-अयोध्या मार्ग पर अनभुला मोड़ के पास रविवार की तड़के हुयें सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयीं जबकि दो अन्य घायल हो गये l अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय नें बताया कि अपनी रिश्तेदारी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में आये लोग हवाई जहाज द्वारा वापस बंगलौर जाने के लिये अयोध्या एयरपोर्ट जा रहा था।
इसी बीच रास्ते में अनभुला मोड़ के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से तेज रफ्तार कार जा भिड़ी l इस भीषण हादसे में कारके परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये l उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से सभी पीड़ितों क़ो निकलवाकर अस्पताल भिजवाया l जहां उपचार के दौरान मां नीता अग्रवाल (40) उसके पुत्र अक्षत (22) और आशु (22) की मृत्यु हो गयी जबकि नेहा गुप्ता व एक अन्य समेत दो घायलों का उपचार चल रहा हैं l
Accidental Death की और खबरें
📰
बेटे के महंगे आईफोन लेने की जिद में माता पिता बेटे तीनों की जिंदगी खत्...
4 days ago📰
डम्पर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोहराम
4 days ago
अयोध्या में हुए सड़क हादसे में दरोगा आकाश यादव की दर्दनाक मौत सिपाही ग...
1 week ago