Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आईएएफ विमान हादसे में स्क्वाड्रन लीडर एवं फ्लाइट लेफ्टिनेंट की दर्दनाक मौत

दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सुखोई सु-30 एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह इलाका जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर है। वायु सेना ने गुरुवार देर रात इसकी पुष्टि की।

 गौरतलब है कि पहले इस विमान के लापता होने की सूचना आई थी। अधिकारियों ने कहा था कि विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद रडार से संपर्क खो दिया था। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। वहीं अब भारतीय वायुसेना ने अपने पायलट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

भारतीय वायु सेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है, जो Su-30 विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।