Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

महाकुंभ भगदड़ हादसे में ग्राम मैजापुर निवासी युवक की दर्दनाक मौत

बालपुर गोंडा। प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में क्षेत्र के ग्राम मैजापुर निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। थाना कटरा बाजार की पुलिस चौकी हलधरमऊ क्षेत्र की ग्रामपंचायत मैज़ापुर के गांव भार्गवपुरवा निवासी 40 वर्षीय राम जी ओझा पुत्र किशुन प्रसाद की महाकुंभ भगदड़ में दर्दनाक मौत हो गई। आनन फानन में प्रयागराज से उनके परिजन उसका शव लेकर गोंडा आए और गुरुवार को उसके शव का यहां पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर अपने गांव पहुंचे और अन्तिम संस्कार किए।