महाकुंभ भगदड़ हादसे में ग्राम मैजापुर निवासी युवक की दर्दनाक मौत
बालपुर गोंडा। प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में क्षेत्र के ग्राम मैजापुर निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
थाना कटरा बाजार की पुलिस चौकी हलधरमऊ क्षेत्र की ग्रामपंचायत मैज़ापुर के गांव भार्गवपुरवा निवासी 40 वर्षीय राम जी ओझा पुत्र किशुन प्रसाद की महाकुंभ भगदड़ में दर्दनाक मौत हो गई। आनन फानन में प्रयागराज से उनके परिजन उसका शव लेकर गोंडा आए और गुरुवार को उसके शव का यहां पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर अपने गांव पहुंचे और अन्तिम संस्कार किए।
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
2 weeks ago
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 weeks ago
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 weeks ago