Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर से पिकप सवार युवक की दर्दनाक मौत दूसरा गम्भीर


गोण्डा। घटना गोण्डा जनपद के गोण्डा उतरौला सड़क मार्ग स्थित सिसौर अन्दूपुर के पास बीती रात्रि में  एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना के मुताबिक  पिकअप वाहन संख्या UP 43 AT 3151 से छोटू और रिजवान पुत्रगण कलूट, निवासी रानीपुरवा थाना कोतवाली नगर गोण्डा टेंट का सामान लेकर धानेपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सिसौर अन्दूपुर के पास एक अज्ञात वाहन से उनकी पिकअप की टक्कर हो गई। चौकी सालपुर सावन कुमार सिंह ने बताया  हादसे में छोटू को चोटें आईं, जबकि लगभग 34 वर्षीय रिजवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचकर घायल‌ को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया है  मृतक के शव को कब्जे में लेकर शेष आग्रीम कार्रवाई की जा रही है।।