Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

टेनिस खिलाड़ियों की तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी पीछे से ट्रक में घुसने से हुआ बड़ा हादसा 3 की मौत 3 गम्भीर


लखनऊ। यूपी में लखनऊ से देवरिया जा रहे टेनिस खिलाड़ियों की अर्टिगा गाड़ी सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें 3 टेनिस खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए है।
सूचना के मुताबिक आज सुबह तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के समय कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच के अनुसार झपकी आने से यह दुर्घटना हुई है।
मृतकों की पहचान देवरिया निवासी 22 वर्षीय नित्या प्रजापति, 20 वर्षीय इरफान अंसारी और 24 वर्षीय अनिकेत के रूप में की गई है। घायलों की पहचान देवरिया निवासी आनंद यादव , राजू और पश्चिम बंगाल के वीरभूमि निवासी जयंतो शर्मा के रूप में हुई है!