Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सड़क हादसे में 2 भाजपा नेताओं की दर्दनाक मौत एक गम्भीर

लखनऊ। यूपी के कौशांबी में भाजपा के 2 नेताओं की सड़क हादसे में  दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी वाराणसी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे। सुबह तड़के 3 बजे घना कोहरा होने के चलते कौशांबी में सड़क किनारे पेड़ से उनकी कार टकरा गई। सूचना के मुताबिक इस हादसे में कौशांबी युवा मोर्चा जिलामंत्री 28 वर्षीय मनीष मौर्य व संघ कार्यकर्ता 26 वर्षीय धीरज कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाजपा कार्यकर्ता 27 वर्षीय संजय मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।