Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस की त्वरित कार्रवाई घायलों को मिला समय से उपचार

बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के बाद त्वरित राहत कार्य देखने को मिला। दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में महेश्वर दत्त उम्र 45 वर्ष पुत्र रामदत्त निवासी अंधार पुरवा बलरामपुर एवं दूधनाथ उम्र 30 वर्ष पुत्र रामबदन निवासी अकरौरा बहराइच का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनशीलता ने समय पर इलाज सुनिश्चित किया, जिससे घायलों को बड़ी राहत मिली। यह घटना आपातकालीन सेवाओं की कार्यकुशलता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है।