कर्नलगंज गोंडा। कटरा रोड पर हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप खजुहा मोड़ के पास कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दुद्दा पुर लाला पुरवा निवासी हरि कुमार व केसरी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार एक लड़की को मामूली चोटें आई हैं।
तीनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरि कुमार और केसरी प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। कार सवार हरिशंकर रस्तोगी बलरामपुर निवासी को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन हादसे के बाद वह सदमे में बेसुध हो गया।
कटरा रोड पर बाइक एवं कार में जोरदार टक्कर में 4 घायल 2 गम्भीर
Accident की और खबरें
एंबुलेंस की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को समय पर मिला इ...
2 सप्ताह पहले
एंबुलेंस ने समय पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर समय स...
3 सप्ताह पहले
सड़क दुर्घटना में घायल महिला को एंबुलेंस ने समय से पहुंचाया अस्पताल बन...
3 सप्ताह पहले