बालपुर टेढ़ी नदी पुल पर अनियंत्रित होकर पलटी टमाटर से भरी डीसीएम
बालपुर गोंडा। बालपुर टेढ़ी नदी के पुल पर टमाटर से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ड्राइवर का खलासी बाल बाल बच गए।स्थानीय लोगों ने मिलकर दोनों को निकाल कर सुरक्षित बाहर किया।
सूचना के मुताबिक आज सुबह एक डीसीएम नंबर UP32WN3455 टमाटर से भरा हुआ गोंडा की तरफ जा रहा था। जैसे वह बालपुर टेढ़ी नदी पुल पर पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लगभग 20 मीटर तक रोड पर फिसलता रहा। गनीमत रही कि गाड़ी पुल की रेलिंग होने के कारण रोड पर ही गिरकर रुक गयी। अन्यथा गाड़ी नदी में गिर सकती थी व बड़ी घटना घट जाती।
Accident की और खबरें
स्कूली बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा दूसरे की डायल यूपी 112 से टक्कर स्...
1 week ago
किशुनदास रेलवे क्रासिंग का बैरियर तोड़कर वाहन का ड्राइवर फरार आरपीएफ न...
3 weeks ago
सड़क पर भटकते बैल से टक्कर में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अस्...
1 month ago