Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल एक गंभीर



कर्नलगंज गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है,और आये दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। चौरी चौराहा के पास शुक्रवार की दोपहर में तेज रफ्तार डंपर की चपेट आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। 

उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा दोनों को गोण्डा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह रघ्घा पुरवा उम्र करीब 30 वर्ष व अंशू मिश्रा डयनियागंज उम्र करीब 20 वर्ष को गंभीर चोटें आईं,जिसमें मानवेंद्र सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।