बहराइच। सड़क दुर्घटना में घायल 42 वर्षीय वंदना चौधरी पत्नी श्याम नारायण चौधरी निवासी ग्राम लोहिया बाद जिला संत कबीर नगर को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में 108 एम्बुलेंस सेवा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूचना के मुताबिक सुबह करीब 7:00 बजे पायनियर एकेडमी स्कूल के पास कार और टैंकर ट्रक के बीच दुर्घटना हुई। इसमें वंदना चौधरी घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
चिकित्सकों द्वारा आगे के बेहतर उपचार के लिए मरीज को मेडिकल कॉलेज से SGPGI लखनऊ रेफर किया गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मरीज को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
एम्बुलेंस में तैनात EMT रामाकांत मिश्रा एवं पायलट सद्दाम हुसैन ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मरीज को आवश्यक देखभाल और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराया।
सड़क दुर्घटना में घायल महिला को एंबुलेंस ने समय से पहुंचाया अस्पताल बनी जीवन रक्षा का सहारा
Accident की और खबरें
एंबुलेंस की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को समय पर मिला इ...
2 weeks ago
एंबुलेंस ने समय पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर समय स...
3 weeks ago
राइफल से शीशा तोड़कर दुर्घटनाग्रस्त फॉर्चूनर में फंसे जिला पंचायत अध्य...
1 month ago